फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आर्मी पायलट कोर्स में बेस्ट ऑफिसर चुने गए प्रतीक

विज्ञापन
प्रतीक सैनी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल के पूर्व छात्र प्रतीक सैनी (बैच 2017–18) को 217वें आर्मी पायलट कोर्स (हेलीकॉप्टर) का बेस्ट ऑफिसर चुना गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान बेसिक फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित समापन समारोह के दौरान दिया गया, जहां 22 आर्मी अधिकारियों की स्टेज-1 ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी हुई। सैनी के असाधारण समर्पण, नेतृत्व क्षमता, पेशेवर कुशलता और बेहतरीन प्रदर्शन के कारण उन्हें यह खास सम्मान मिला। उनकी इस शानदार उपलब्धि स्कूल के दिनों में उनमें विकसित अनुशासन, दृढ़ता और उत्कृष्टता के मूल्यों को दर्शाती है और सभी छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें