प्रताप सिंह के सदस्य बनने पर बधाई देते अधिवक्ता। स्वयं
- फोटो : 1
कैथल। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल के सदस्य पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप सिंह के लगातार पांचवीं बार निर्वाचित होने पर अधिवक्ताओं में खुशी है। अधिवक्ता गौरव जांगड़ा ने कहा कि यह उपलब्धि अधिवक्ताओं के विश्वास और समर्थन को दर्शाती है। लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज करना उपलब्धि है। प्रताप सिंह का कैथल बार एसोसिएशन के साथ विशेष जुड़ाव रहा है और वे समय-समय पर अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संवाद