फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजापति महाकुंभ में उठाएंगे आवा पंजावा का मुद्दा : कर्म

Wed, 21 Feb 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला/चीका। कुम्हार समुदाय को आवा पंजावा की भूमि का मालिकाना हक देने की मांग को गोहाना प्रजापति महाकुंभ में जोरशोर से उठाया जाएगा। यह बात गोहाना सम्मेलन में भाग लेने को लेकर मंगलवार को कर्म सिंह प्रजापति के निवास पर बुलाई गई समाज की बैठक में बोलते हुए कर्म सिंह ने कही।

उन्होंने बताया कि आवा पंजावा भूमि के मामले को हल करने के लिए 2019 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र प्रजापति धर्मशाला में तत्कालीन डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा को जिम्मेदारी सोंपी थी, लेकिन पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी यह मामला ज्यों का त्यों बना हुआ है। इस कारण कुम्हार समुदाय में रोष है। कर्म सिंह ने बताया कि कुम्हार समुदाय ने अपनी मांगों को लेकर 25 फरवरी को ताऊ देवीलाल स्टेडियम गोहाना में प्रजापति महाकुंभ बुलाया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस महाकुंभ में प्रदेशभर से कुम्हार समुदाय के हजारों लोग गोहाना पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि आज हलका गुहला के गांव भागल, कसौर, रसुलपुर, सीवन, सौथा, बदसूई गांवों में कुम्हार समुदाय के लोगों को इस महाकुंभ में शामिल होने का न्योता दिया गया है।
विज्ञापन


बैठक में प्रजापति धर्मशाला कुरूक्षेत्र सभा के सदस्य अशोक कुमार, अंत राम प्रजापति, रणधीर मटौर, रमेश मटौर, सुरेंद्र, ईश्वर सिंह, कृष्ण चंद, शेर सिंह, पाला राम, बलबीर सिंह, युवराज, राजेश कुमार, जसमेर, दिनेश, देशराज, रोशन व नरेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें