फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के प्रदर्शन से विधायक का कार्यक्रम रद्द्

विज्ञापन
pradarsan - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
पटियाला रोड पर स्थित ब्रह्म कुमारी आश्रम के भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक ईश्वर सिंह के पहुंचने की सूचना पाकर भारी संख्या में पहुंचे किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। जिस कारण विधायक का कार्यक्रम रद्द हो गया और नगर पालिका की चेयरपर्सन अमनदीप शर्मा ने भूमि पूजन कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

किसानों को जैसे ही विधायक के कार्यक्रम की सूचना मिली तो उन्होंने शहीद ऊधम सिंह चौक में एकत्रित होकर विधायक का विरोध करने की ठान ली। विरोध करने के लिए सैकड़ों किसान हाथों में काले झंडे लेकर शहीद उद्यम सिंह चौक पर एकत्रित हो गए। विधायक ईश्वर सिंह के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। परंतु काफी देर बाद जब विधायक चीका नहीं आए तो ब्रह्म कुमारी आश्रम का उद्घाटन नगरपालिका चेयरपर्सन अमनदीप शर्मा ने किया। विधायक के खिलाफ इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई भाकियू के जिला उपाध्यक्ष चमकौर सिंह थेह बनेड़ा कर रहे थे। किसानों द्वारा किए जा रहे विरोध की जानकारी मिलते ही विधायक ईश्वर ने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया। चमकौर सिंह थेह बनेड़ा ने कहा कि विधायक ईश्वर सिंह किसान समर्थक होने की बात तो करते हैं लेकिन एक बार भी किसान आंदोलन में शामिल होने किसानों के बीच नहीं आए हैं। चमकौर सिंह ने कहा कि भाजपा और जजपा सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। ईश्वर सिंह इसी किसान विरोधी सरकार का हिस्सा हैं। यदि ईश्वर सिंह सच्चे किसान हितैषी है तो वे कुर्सी का मोह त्याग अपना इस्तीफा दें और किसानों के बीच आएं। गुरपाल गगड़पुर ने कहा कि किसानों का विरोध किसी धार्मिक कार्यक्रम को लेकर नहीं बल्कि किसानों को मारने पर तुली भाजपा सरकार और उसके विधायक सांसदों का है। सरकार जब तक तीनों कृषि कानून वापिस नहीं लेती तब तक किसान प्रदेश के किसी भी मंत्री या विधायक का कार्यक्रम नहीं होने देंगे।
किसानों ने शहीद ऊधम सिंह चौक पर धरना भी दिया। सर छोटूराम जन कल्याण ट्रस्ट के महासचिव दलबीर नैन ने लोगों से अपील की कि कानूनों के वापिस होने तक भाजपा-जजपा के किसी भी नेता को अपने प्रतिष्ठान पर आमंत्रित ना करें, क्योंकि किसान यूनियन इनके आगमन पर पूरा विरोध करेगी। जो भी व्यक्ति इन लोगों का कार्यक्रम करवाएगा वह इस विरोध का स्वयं जिम्मेवार होगा। प्रदर्शन के दौरान दलबीर नैन, जरनैल जैली, सुभाष भागल, गुरजंट टटियाणा, पूर्व सरपंच बलबेहड़ा शमशेर सिंह, कुलविंद्र बदसूई, गुरदेव बदसूई, गुरमीत सीवन, अधिवक्ता राज सीड़ा,्र हरिकेश, मुकंद पपराला, सुखचैन, पिंदर चीका, रत्ना भागल, गुरचरण हरिगढ़, जगदेव बदसूई, करनैल ढंढौता, रामदिया, ढंढौता, मनिंद्र बनेड़ा, बलकार गगड़पुर, सुखबीर, अवतार बोऊपुर, साहब सिंह दाबा, मलकीत सिंह दाबा, निर्मल बाऊपुर, गुरदीप सिंह व बलजिंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें