फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्राणायाम के साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास

Thu, 16 Jan 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। विश्वकर्मा मंदिर के प्रांगण में पतंजलि योग समिति चीका के साधकों ने शरीर स्वस्थ रखने के लिए योग का महत्व बताया। इस दौरान उन्होंने योग प्राणायाम संग सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया।

पतंजलि योग समिति चीका की ओर से श्री विश्वकर्मा मंदिर के प्रांगण में हरियाणा योग आयोग पंचकूला के तत्वावधान में 12 फरवरी तक चलने वाले 75 लाख सूर्य नमस्कार कार्यक्रम की शृंखला के तहत इ निशुल्क योग कक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस अवसर पर पतंजलि जिला प्रभारी एवं आचार्य हरिओम शोकल ने ओउम् गायत्री मंत्र और प्रार्थना करवाई। हरिओम ने बताया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योगासन करना जरूरी है। इसमें सूर्य नमस्कार का अभ्यास आपके लिए विशेष फायदेमंद माना जाता है। सूर्य नमस्कार करने का सबसे अच्छा समय सूर्योदय से पहले का होता है। यहां शारीरिक और मानसिक शक्ति को बढ़ाने के साथ, शरीर पर बेहतर नियंत्रण बनाने, मन को शांति देने, संतुलित ऊर्जा और आंतरिक शांति प्रदान करने में मददगार है। नियमित अभ्यास से यह शरीर, श्वास और चेतना के बीच गहरा संबंध स्थापित करने में भी मदद करने वाला योग है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर पतंजलि वरिष्ठ सदस्य ईश्वरचंद सिंगला ने आए हुए साधकों को सूर्या नमस्कार का 13 बार अभ्यास करवाया गया। सिंगला ने बताया कि सूर्य नमस्कार सबसे आसान और अत्यंत प्रभावी अभ्यासों में से एक है। इसमें 12 अलग-अलग स्थितियों में सूर्य को प्रणाम करना होता है। इनमें प्रणाम मुद्रा, हस्त उत्तानासन, परिचयमोत्तनासन, अश्व् संचालन आसन, पर्वतासन, अष्टांग नमस्कार और भुजगांसन जैसे अभ्यास करना आपके लिए विशेष फायदेमंद हो सकते हैं।

इस अवसर पर कश्मीर लाल गर्ग, जयभगवान, सुशील जिंदल, डिंपल कुमार, राकेश उर्फ बोबी, नंदलाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें