फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया अभ्यास

Mon, 27 Nov 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दंगा नियंत्रण के लिए बनाई गई रैपिड एक्शन पुलिस फोर्स ने सोमवार को पुलिस लाइन कैथल में सोमवार को आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न प्रकार के अभ्यास किए। इस मौके पर पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक उपासना के नेतृत्व में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस से तीन कंपनियों का गठन किया है। कंपनियों में दो पुरुष, एक महिला कंपनी और एक शूटर टीम बनाई गई है।

उन्होंने बताया कि कंपनी के जवान लाठी डंडा, टियर गैस और सक्षम आधुनिक हथियार के साथ एक कॉल की तैयारी की पोजिशन में रहेंगे। सभी कंपनियों को सोमवार सुबह सात बजे से प्रशिक्षण दिया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की फोर्मेशन बनाना, भीड़ को नियंत्रण करना, आंसू गैस चलाना, हथियारों आदि के बारे जानकारी दी। यह प्रशिक्षण जिला से आरएएफ कोर्स पास सिपाही नवीन कुमार व सिपाही संदीप ने दिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक उपासना ने कंपनियों में तैनात पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि अगर जिले में कोई भी कानून व्यवस्था हेतु कोई दिक्कत आती है तो ये पुलिस बल किसी भी प्रकार की परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगी।

यातायात पुलिस ने वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर टेप

कैथल। थाना यातायात पुलिस की टीम ने सोमवार को सड़कों पर आने-जाने वाले वाहनों के आगे-पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि एसपी के दिशा-निर्देश पर थाना प्रबंधक यातायात सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार तथा ट्रैफिक पुलिस के अन्य पुलिस कर्मचारियों ने करनाल रोड कैथल, शुगर मिल कैथल पर थ्री व्हीलर, ट्रैक्टर-ट्राली, ट्रक, कार सहित वाहनों पर लाल, पीली व सफेद रिफ्लेक्टर टेप लगाई। इसके अतिरिक्त सभी वाहन चालकों को बताया गया कि आने वाले दिनों में धुंध बढ़ेगी। इस दौरान वाहन धीमी गति में चलाने के लिए जागरूक करने के अलावा यातायात नियमों की समुचित पालन करने तथा फॉग लाइट व डीपर का प्रयोग करने के दिशा-निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें