संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय कैथल की एमए अंग्रेजी फाइनल की दो छात्राओं प्राची और शशि ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में चौथा और 10वां स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हाल ही में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से एमए इंग्लिश फाइनल के चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इसमें कॉलेज की छात्रा प्राची शर्मा ने ओवरऑल 2000 में से 1481 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया व छात्रा शशि ने 2000 में से 1449 अंक प्राप्त कर दसवां स्थान प्राप्त किया ।
प्राचार्य कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विभिन्न संकायों के परीक्षा परिणाम में आईजी कॉलेज की छात्राएं अपना नाम लगातार दर्ज करवा रही हैं ये सभी के लिए गर्व कि बात है। प्रबंधक समिति के जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र मिगलानी ने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए कहा कि कॉलेज के परीक्षा परिणामों के उन्नत स्वरूप का श्रेय प्राध्यापक वर्ग को दिया।
सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने बताया कि प्रत्येक वर्ष प्रत्येक सेमेस्टर में अव्वल दर्जे के परिणाम आते हैं साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय में बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्राओं को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी आपको शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी ही सफलताएं मिलती रहे। इस मौके पर प्रबंधक समिति के सदस्य सोम प्रकाश मंगला व स्टाफ से मोनिका गुगलानी, छवि, कुसुम व राधिका उपस्थित रहे।