गुहला-चीका। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव को लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने चीका में प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान श्रद्धालु गुरु रविदास शक्ति अमर रहे के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु आगे बढ़े। प्रभात फेरी का कई जगहों पर भव्य स्वागत किया।
प्रभातफेरी श्री गुरु रविदास मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्य रास्तों से होती हुई वापस मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। श्री गुरु रविदास मंदिर के वरिष्ठ सदस्य मदनलाल निबरानिया, मास्टर नैब ने बताया कि जीवन को संवारने के लिए शिक्षा जरूरी है। बुधवार को 12वीं प्रभात फेरी का शुभारंभ हुआ। प्रभातफेरियों का समापन जयंती के दिन होगा। जिसके बाद मंदिर में भंडारा होगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भंडारे में प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर मंदिर के सेवक राकेश उर्फ केशा, कुलदीप सिंह गुरदीप सिंह, देवीलाल, मलकीत सिंह व सुरेश कुमार बलजीत सिंह मौजूद रहे। संवाद