फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभात फेरी में श्री राधे नाम का गुणगान

Wed, 10 Aug 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
आरती करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभात फेरी की श्रृंखला में 40वें दिन की प्रभात फेरी मिलन पैलेस के सामने स्थित गली में सुनील चौधरी के आवास से निकाली गई।
विज्ञापन


प्रभात फेरी मिलन पैलेस के साथ लगती चिरंजीवी कालोनी और आसपास की गलियों से होते हुए कान्हा का गुणगान करते हुए निकली। विभिन्न स्थानों पर निवासियों ने प्रभात फेरी का फूल मालाओं से स्वागत कर कान्हा को झूला झुलाया। प्रभात फेरी का समापन सरोज चौधरी, सुनील चौधरी के निवास पर वापिस आने पर संकीर्तन के साथ हुआ।

डा. इन्द्र ने गीता के 12वें अध्याय का पाठ करवाया। सुजीत कपूर ने गोविन्द सूं प्रीत करत तब ही क्यूं न हटकी, अंकित धीमान ने तेरे पूजन को भगवान आदि भजनों को गाकर श्रद्धालुओं को भक्तिभाव में लीन कर दिया। डीएवी स्कूल की प्रधानाचार्या सुमन निझावन, समिति सदस्य राजेंद्र खुराना, राजीव गोयल ने सुनील चौधरी, सरोज चौधरी एवं उनके परिवार को श्रीमदभगवत गीता भेंट की। इस अवसर पर सुषम कपूर, सुरेश डोलिया, प्रवीण कुमार, राजेन्द्र बल्ली, सुदामा, कमल, नवनीत, प्रकाश, अमित, गुलशन सचदेवा, रमेश सचदेवा समिति के सदस्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें