फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाली प्रभात फेरी कैथल। श्री राधे संकीर्तन मंडल कैथल द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी का शुभारंभ सनातन धर्म मंदिर के प्रधान रवि भूषण गर्ग एवं संकीर्तन संचालक पवन गर्ग द्वारा कान्हा के आगे दीप प्रज

Sat, 05 Sep 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री राधे संकीर्तन मंडल कैथल द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी का शुभारंभ सनातन धर्म मंदिर के प्रधान रवि भूषण गर्ग एवं संकीर्तन संचालक पवन गर्ग द्वारा कान्हा के आगे दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
विज्ञापन


प्रभात फेरी सेक्टर 19 में घूम कर पवन गर्ग के निवास स्थान 256/19 में पहुंची। प्रभात फेरी के दौरान लोगों ने घरों से निकलकर पुष्पवर्षा कर कान्हा का स्वागत किया और झूला झुलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रभात फेरी के समापन पर संकीर्तन का आयोजन भी किया गया और श्रद्धालुओं ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर रवि मित्तल द्वारा श्री राधे तेरे चरणों की अगर धूल जो मिल जाए, भारत शर्मा द्वारा छम छम बाजे पायलिया मेरे घर आये सावरिया भजन की प्रस्तुती दी गई। इसी प्रकार पवन गर्ग द्वारा तेरी जमुना का मीठा मीठा पानी, मटकिया भर लेन दे गाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर सनातन धर्म मंदिर सभा के प्रधान रवि भूषण गर्ग, श्याम सुंदर बंसल, राधा कृष्ण मित्तल, पवन गर्ग, रवि मित्तल, प्रेम सिंगला, चन्द्र प्रकाश गोयल, सुनील गर्ग, पुर्शोतम गुप्ता, निरंजन चहल, राम जी शोरेवाले, अनिल कैत सहित अनेक भक्तों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें