फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी धागों का त्योहार, इसमें बंधा है कान्हा जी का प्यार

Fri, 19 Aug 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने कृष्ण को बांधी राखी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति द्वारा निकाली जा रही प्रभात फेरियों की शृंखला में 49वें दिन की प्रभात फेरी चिरंजीव कालोनी अंबाला रोड पर विनोद डेमला के निवास से निकाली गई। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में भारी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पालकी में विराजमान कृष्ण को राखी बांधकर त्यौहार मनाया। पुरुष श्रद्धालुओं ने भी कान्हा को राखी बांधी एवं तिलक लगाया। रक्षाबंधन को लेकर पालकी को फूल-मालाओं, लड़ियों से विशेष तौर पर सजाया गया था। पालकी में विराजमान लड्डू गोपाल को झुला भी झूला रहे थे। प्रभात फेरी चिरंजीव कालोनी की गलियों से होते हुए परिक्रमा करते हुए निकली।  इस अवसर पर प्रधान संजय गर्ग, सुषम कपूर, सुरेन्द्र कत्याल, सुरेश डोलिया, प्रवीण कुमार, प्रवीण चावला, रामकृष्ण अरोड़ा, राजेश डोलिया, सुशील गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें