पूंडरी। 132 केवी पूंडरी सब स्टेशन से जुड़े विभिन्न 11 केवी व 33 केवी फीडरों पर बुधवार 28 मई 2026 को एसीएसआर कंडक्टर की सैगिंग संबंधी कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते संबंधित फीडरों पर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक परमिट लिया जाएगा, जिसके कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
बिजली विभाग के एसडीओ महिंद्रा ने बताया कि 33 केवी धौंस पर कार्य करने के चलते इन फीडरों पर जिनमें 11 केवी फतेहपुर आरडीएस, 11 केवी धौंस एपी लाइन, 11 केवी एमआईटीसी एपी लाइन, 11 केवी डेरा सरवन सिंह एपी लाइन, 11 केवी संगरोली एपी लाइन, 33 केवी फरल लाइन, 33 केवी टयोंठा, लाइन, 33 केवी जाम्बा लाइन, 33 केवी जटेडी लाइन तथा 33 केवी मुंदड़ी फीडर शामिल हैं। विभाग के अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है। कार्य पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।