फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन से अंधेरे में गांव जाखौली

Sun, 29 Nov 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जाखौली की कमान पट्टी में बिजली समस्या और जर्जर तार से ग्रामीणों में बिजली निगम के खिलाफ रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली के तार इतने जर्जर हो चुके हैं कि बार-बार आपस में टकराने से ट्रांसफार्मर भी खराब हो जाता है।
विज्ञापन


वे आठ दिन से बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। लटक रहे तार खतरा बनकर जहां मंडरा रहे हैं वहीं इन तार को ग्रामीणों ने रस्सी व कपड़ों के साथ बांधा हुआ है। ताकि कोई घटना न घटे। इसके बावजूद भी बिजली निगम के अधिकारी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

ग्रामीण सुनील, बिंद्र, जयकुमार, सतपाल, नरेश, शक्ति, राजेश, सुनील, रविंद्र, बीरबल, अनिल, रूपचंद, सत्यवान, बलवान, बजिंद्र, फूल कुमार कादियान ने बताया कि आठ दिन से ट्रांसफार्मर में आई खराबी के कारण बिजली समस्या से जूझ रहे हैं। 
विज्ञापन


कई बार विभाग के कर्मचारियों को अवगत करवा चुके हैं परंतु इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।  लोगों ने बताया की कई बार गली से गुजरते समय यह तार वाहन को भी छू जाते हैं जिससे करंट लगने का भय बना रहता है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे सड़क पर यातायात व्यवस्था ठप कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें