कलायत। डाक विभाग ने संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए सभी श्रेणियों की डाक बुकिंग पर रोक लगाई है। यह जानकारी देते हुए विभाग के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव तरुण भट्ट ने बताया की संचार मंत्रालय के डाक विभाग, भारत सरकार ने यह निर्णय 29 अगस्त को लिया था।
उन्होंने बताया कि यह निर्णय अमेरिका की ओर से सभी देशों के लिए ड्यूटी-फ्री डी मिनिमिस ट्रीटमेंट को निलंबित किए जाने एवं यूएस-गंतव्य डाक के परिवहन में आ रही बाधाओं तथा स्पष्ट नियामक तंत्र की अनुपस्थिति के चलते लिया गया है। डाक विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास कर रहा है।
उन्होंने बताया की जिन ग्राहकों ने पहले से बुकिंग की है और उनकी डाक भेजी नहीं जा सकी है। वे संबंधित डाकघर में लिखित आवेदन देकर डाक शुल्क की वापसी का दावा कर सकते हैं।