फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 799 लोगों की हुई जांच, 38 कोरोना पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 7ोना संक्रमण के बीच मंगलवार को जिले में 37 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मंगलवार को करीब 799 लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई। जिसमें यह लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार को आए 88 के मुकाबले मंगलवार को थोड़ी राहत जरुर मिली है, लेकिन कोरोना अभी बढ़ रहा है। इसीलिए सावधान रहने की आवश्यकता है। सीएमओ ने मंगलवार को गांव पिंजूपुरा आईटीआई में बनाए गए क्वांरटीन सेंटर का दौरा किया और वहां लोगों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस समय जिले में रैपिड टेस्ट व पीसीआर टेस्ट करवाए जा रहे हैं। जिसमें एंटीजन टेस्ट जिला अस्पताल, पीएचसी व सीएचसी में करवाए जा रहे हैं। वहीं पीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल करनाल व अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भेजे जा रहे हैं। मंगलवार को करीब 799 लोगों के सैंपलों की जांच की गई। जिसमें 37 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें गांव सोंगरी, अर्जुन नगर कैथल, माता गेट कैथल, एचडीएफएसी बैंक कैथल, सेक्टर सामान्य अस्पताल कैंपस, खरादिया मोहल्ला, सेक्टर 20 कैथल, बड़सीकरी खुर्द, डीएवी कालोनी कैथल, अमरगढ़ गामड़ी कैथल, चीका, खरकड़ा, तारांवली, बौपुर, 33 केवी बिजली स्टेशन कालोनी ढांड, ककहेड़ी, राजौंद, पीड़ल, चीका, सीवन, शोरा कोठी कैथल से लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कैथल में कुल 1494 मामले हो चुके हैं। जिसमें से 510 एक्टिव केस हैं और 936 रिकवर हो चुके हैं। मंगलवार को 66 लोग रिकवर हुए हैं।
सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने मंगलवार को कलायत क्षेत्र में बनाए गए आईटीआई पिंजूपुरा कोरोना आइसोलेशन सेंटर का दौरा किया। उन्होंने सेंटर में आइसोलेट किए गए संकमितों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया और स्टाफ से उनके बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही उन्होंने आइसोलेट किए गए लोगों की सेंटर में व्यवस्था भी जांची। सिविल सर्जन ने बताया कि जिस समय वे सेंटर में पहुंचे तो वहां ड्यूटी पर तैनात किया गया पूरा स्टाफ मौजूद था। खाना, पानी, बिजली और अन्य प्रकार की सुविधाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की गई, जो बिल्कुल सही पाया गया। उन्होंने बताया कि इस समय पिंजूपुरा के सेंटर में 17 संक्रमित लोगों को आइसोलेट किया गया है। वहां उन्हें हर प्रकार की विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाएं दी जा रही हैं। स्टाफ के कार्यों और सेंटर की सुविधाओं पर उन्होंने पूर्ण संतुष्टी जताई।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएचसी राजौंद में हुए कोरोना टेस्ट के दौरान एक 39 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव पाया गया जिसे घर पर ही आइसोलेट किया गया है। सोमवार को सी एच सी में 50 पीसीआर टेस्ट किए गए व 35 एंटीजन सैंपल लिए गए। जिसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पिछले कई दिनों से लगातार कंटेनमेंट जोन में टेस्ट कर रही है। ताकि अधिक से अधिक टेस्ट करके कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें