संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। सरस्वती हाई स्कूल बलबेहडा में वीरवार को नशा मुक्ति पखवाड़े के द्वितीय चरण के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रबंधक श्याम लाल ने कहा कि नशा रोकने के लिए सकारात्मक मार्गदर्शन जरूरी है।
उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के लिए शिक्षा के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। विद्यालय प्रधानाचार्य शुभम ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए दिए गए संदेश में कहा कि विद्यार्थियों को नशे के प्रतिस्थापन के रूप में खेल खुद प्रतियोगिताओं व मनोरंजक गतिविधियों को अपने जीवन में जगह देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे को रोकने के लिए जागरूकता, सकारात्मक मार्गदर्शन और सही दिशा प्रदान करने पर ध्यान दिया चाहिए।
खंड प्रभारी बूटा सिंह ने बच्चों को नशा मुक्ति को लेकर संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो व विद्यालय शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में इस नशा मुक्ति कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे अवगत करवाना है। कार्यक्रम में रोहित कुमार सहायक खंड प्रभारी ने अध्यापकों व विद्यार्थियों को नशे से मुक्ति की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर शिक्षक नीलम, गौरव, सतीश कुमार, निखिल आदि मौजूद रहे।