फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी गति से चला पोर्टल, विद्यार्थी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेजों में दाखिले को आवेदन प्रक्रिया शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन तीन दिन बाद भी आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। बुधवार को तीसरे दिन भी दाखिले का पोर्टल रुक-रुक कर चला। आवेदन न होने की स्थिति में विद्यार्थी परेशान रहे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक अगस्त से दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके तहत आठ अगस्त को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। अभी पोर्टल न चलने से विद्यार्थियों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में विभाग का कहना है पोर्टल में अधिक लोड होने के कारण इसके न चलने की स्थिति आती है।
पंजीकरण की फीस भी जमा नहीं हुई
आरकेएसडी कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए आवेदन करने पहुंची छात्रा सुमेधा ने बताया कि वह आवेदन करने के लिए पिछले दो दिन से आ रही है। मंगलवार को पंजीकरण की फीस नहीं हुई थी। ऐसी ही स्थिति बुधवार को बनी है। पोर्टल सुचारु रूप से न चलने के कारण विद्यार्थी भटक रहे हैं। इस समस्या का जल्द ही समाधान होना चाहिए। इस वर्ष करीब 15 हजार विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। जबकि जिले में स्थापित 15 कॉलेजों में महज 9500 सीटें ही हैं। इस कारण से विद्यार्थियों की दाखिले को लेकर चिंता लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

पोर्टल का संचालन निदेशालय की तरफ से किया जा रहा है। पोर्टल न चलने की समस्या संज्ञान में है। इस समस्या को लेकर आला अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा। ताकि समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन

राजेश सैनी, उच्चतर शिक्षा विभाग के जिला नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें