संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिलेभर मिशन एडमिशन के तहत यूजी और पीजी कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। यूजी कोर्साें में दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने 14 अगस्त तक यह पोर्टल खोला है वहीं पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए ओपन एडमिशन कम फिजिकल काउंसलिंग प्रक्रिया लगातार जारी हैं। उधर, स्नातक कक्षाओं का पोर्टल खुलने के बाद भी कॉलेजों में विद्यार्थियों की भीड़ जुट रही है।
विभाग की ओर से यूजी में 14 अगस्त तक फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिले किए जाएंगे। इसी कड़ी में आरकेएसडी कॉलेज कैथल में सभी पीजी कोर्साें में कार्यक्रम के लिए ओपन एडमिशन कम फिजिकल काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। जो विद्यार्थी रोजाना विभागों में फॉर्म जमा कर रहे हैं। वे वे मेरिट लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए नियमित रूप से कॉलेज के विभागों में जाएं और अपनी फीस जमा कर दाखिला लें।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि कॉलेज में ओपन फिजिकल काउंसलिंग के लिए दाखिले सुचारु रूप से चल रहे हैं। डॉ. गोयल ने कहा कि विद्यार्थी अब अपने पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए नए सिरे से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं क्योंकि पीजी के लिए पोर्टल भी अब खुल गया है और वे पोर्टल पर अपने फॉर्म को एडिट भी कर सकते हैं। पीजी प्रोग्राम के लिए ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया सीटें भरे जाने तक रोजाना की जाएगी। इसलिए विद्यार्थी रोजाना कॉलेज आएं और इस ओपन एडमिशन प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए। सभी पीजी कार्यक्रम में औसतन 25 से 30 सीटें भर गई हैं। साथ ही यूजी कोर्स के लिए कक्षाएं शुरू हो गई हैं और विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे कॉलेज आएं और नियमित रूप से अपनी कक्षाओं में भाग लें।