कैथल। उच्चतर शिक्षा विभाग ने मिशन एडमिशन के तहत एक बार फिर स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थियों को सुनहरा अवसर दिया है। विभाग ने पोर्टल दोबारा खोल दिया है, जिससे छात्र-छात्राएं अब 28 अगस्त तक दाखिला ले सकते हैं। दाखिला प्रक्रिया का पूर्व निर्धारित शेड्यूल समाप्त होने के बाद कई कॉलेजों में सीटें रिक्त रह गई थीं। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह निर्णय लिया। शहर के कॉलेजों ने दाखिले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। संवादआरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजबीर पाराशर ने बताया कि अब तक स्नातक कक्षाओं में कुल 1733 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है, जिनमें 1037 लड़के और 696 लड़कियां शामिल हैं।
स्नातक कक्षाओं की स्थिति:
कोर्स
सीटें
दाखिला
बीए
560
527
बीए (सेल्फ फाइनेंस)
150
134
बीए (ईवनिंग)
380
233
बीकॉम
160
156
बीकॉम (सेल्फ फाइनेंस)
80
66
बीकॉम (ईवनिंग)
220
80
बीकॉम (ईवनिंग ऑनर्स)
60
45
बीएससी फिजिकल साइंस
140
87
बीएससी फिजिकल साइंस (सेल्फ फाइनेंस)
120
51
बीएससी लाइफ साइंस
80
80
बीएससी लाइफ साइंस (सेल्फ फाइनेंस)
80
34
बीएससी फिजिकल एजुकेशन (वित्त पोषित)
55
52
बीसीए (वित्त पोषित)
140
117
बीबीए (वित्त पोषित)
70
69
बीकॉम - टैक्स (वित्त पोषित)
60
01
बीकॉम - इंश्योरेंस (वित्त पोषित)
60
01
स्नातकोत्तर कक्षाओं की स्थिति:
प्रथम मेरिट सूची के आधार पर 104 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया, जिनमें 83 लड़कियां और 21 लड़के शामिल हैं। सोमवार को फिजिकल काउंसलिंग के आधार पर दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी।
कोर्स
सीटें
दाखिला
एमए अंग्रेजी
50
25
एमए हिंदी
50
12
एमए राजनीति विज्ञान
50
18
एमएससी गणित
50
03
पीजीडी योगा
40
04
एमए अर्थशास्त्र (सांध्यकालीन)
40
10
एमकॉम
72
22
एमए अंग्रेजी (सांध्यकालीन)
40
00
एमए राजनीति विज्ञान (सांध्यकालीन)
44
03
पीजीडीसीए
40
02