गुहला चीका (कैथल)। गुहला विधानसभा क्षेत्र में आज इनेलो को उस समय बड़ा झटका लगा जब इनेलो की टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी पूनम सुल्तानिया ने पार्टी को अलविदा कह दिया। पूनम सुल्तानियां ने अपना लिखित इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा व इनेलो महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष तनुजा कश्यप को भेज दिया है। पूनम सुल्तानिया ने निजी कारणों से पार्टी छोड़ने की बात कही है। पूनम सुल्तानियां से जब आगे की राजनीति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे अपने समर्थकों से विचार विमर्श करने के बाद ही अगला कदम उठाएंगी।