सीवन। नगर के नागा बाबा रोड पर स्थित तालाब की खोदाई का काम शुरू हो गया है। काम के लिए जेसीबी की मशीन लगा दी है।
इस तालाब के पानी को साथ पड़े तालाब में डाला है और उसके बाद इसकी खोदाई शुरू की गई है। पहले गाद निकाली जाएगी और फिर सुंदरीकरण किया जाएगा। नगर पालिका सीवन के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि तालाब ओवरफ्लो था। समस्या के समाधान के लिए इसके सुंदरीकरण का कार्य शुरू किया गया है। तालाब से गाद निकालने के बाद बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ में ब्लाक लगा कर बरम बनाई जाएगी। बताया कि नगर निवासियों की मांग थी कि इस तालाब की सफाई करवाई जाए और इसके कारण से सड़क पर जो पानी आ रहा है उसे रोका जाए। जब यह तालाब तैयार हो जाएगा उसके बाद निकासी का पानी इसमें डाला जाएगा। नगरपालिका लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा कार्य करती आई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह भी अपने घरों और आस पास में साफ सफाई रखें और कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें। संवाद