कैथल। सांवला स्थित जिंदल फार्म हाउस में बुधवार को होने वाला कुरुक्षेत्र और कैथल की टीमों के बीच पोलो मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। कुरक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में मैच होना था। दोनों टीम के खिलाड़ी साजोसामान के साथ मैदान में पहुंच गए थे लेकिन ऐन वक्त पर हुई बारिश ने मैच धो दिया। मैच के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया जाना था। अगली तिथि जल्द घोषित होगी। संवाद