कैथल। सांवला स्थित जिंदल फार्म हाउस में बुधवार को कुरुक्षेत्र और कैथल की टीमों के बीच पोलो मैच आयोजित किया जाएगा। इससे ‘फिट हरियाणा’ अभियान को बढ़ावा देते हुए युवाओं को खेलों से जोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
सांसद नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में यह मैच होगा। दोनों टीम के खिलाड़ियों में सांसद नवीन जिंदल, सिद्धार्थ शर्मा, महेश शर्मा, कृष्णा इंकिया, सलीम आजमी और अक्षय मलिक अादि शामिल होंगे।
विज्ञापन
शाम 4:30 बजे से शुरू होगा मुकाबला : सांसद कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मौसम को ध्यान में रखते हुए मैच का आयोजन शाम 4:30 बजे से किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवा और खेल प्रेमी भाग लेंगे।
पोलो को बढ़ावा देने में भूमिका : सांसद नवीन जिंदल स्वयं एक बेहतरीन
पोलो खिलाड़ी हैं और देश में इस खेल को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इस आयोजन के माध्यम से वे लोगों को फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का संदेश भी देंगे।