वायु प्रदूषण से शहर की आबोहवा खराब हो गई है। वीरवार को एक्यूआई बढ़कर 317 हो गया है। जिस कारण आंखों में जलन व सांस लेने में तकलीफ होने लगी है। चिकित्सकों ने ऐसी हवा में लोगों को घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतने की सलाह दी है। सुबह की सैर से इस समय बचना चाहिए। घर पर ही व्यायाम करना सेहत के लिए ठीक रहेगा। एक्यूआई का स्तर रेड जोन में रहा। बच्चों के विशेषज्ञ डाक्टर अनिल अग्रवाल का कहना है कि स्मॉग के चलते खांसी, जुकाम, आंखों में जलन, सिर सर्द और सांस लेने में तकलीफ से जुड़ी समस्याएं होती है। हवा में पाए जाने वाले प्रदूषण के कण सांस के जरिए फेफड़ों में पहुंच जाते हैं। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का सांस लेने में परेशानी है, उन्हें बिना मास्क के नहीं निकलना चाहिए।