संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में हरसौला बस्ती और आईटीआई कैथल में नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने दी है
उन्होंने बताया कि जिले से संबंधित कैथल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो नए मतदान केंद्रों के बारे में भेजे प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग ने स्वीकृत कर लिए गए हैं। इन दो मतदान केंद्रों में से एक नया मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरसौला बस्ती व दूसरा राजकीय आईटीआई कैथल में बनाया गया है।
डीसी ने बताया कि इस प्रकार कैथल विधानसभा में अब कुल मतदान केंद्रों की संख्या 215 हो गई है। इसी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र नंबर 56 चक्क पाडला राजकीय प्राइमरी स्कूल की बिल्डिंग खराब होने के कारण इसे सामुदायिक भवन चक्क पाडला में स्थानांतरित कर दिया है।
मतदान केंद्र-142 कैथल जो सैन पब्लिक स्कूल नजदीक थाना शहर को राजकीय कन्या स्कूल कैथल में भवन के क्षतिग्रस्त होने के कारण बदला गया है। अब जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 807 हो गई है।