फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुहला में बयानबाजी से गरमाई सियासत

Sat, 12 Oct 2024 04:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। गुहला विधानसभा क्षेत्र में भी चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित विधायक और पूर्व विधायक के बीच सियासी बयानबाजी शुरू हो गई। एक तरफ जहां विपक्ष पार्टी से नवनिर्वाचित विधायक देवेंद्र हंस ने पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर का बिना नाम लिए ही उन्हें घेरा। वहीं, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने भी विधायक देवेंद्र हंस पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद उसके विधायक बौखलाए हुए हैं।

इसलिए उनके पास कहने को कुछ नहीं है। इस कारण वे ऐसे अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं। नवनिर्वाचित विधायक देवेंद्र हंस ने शुक्रवार को गुहला के लोक एवं निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अपने समर्थकों के साथ बैठक लेने पहुंचे थे। इस मौके पर विधायक देवेंद्र हंस ने कहा कि चुनाव के दौरान गुहला हलका की जनता ने उन्हें जो प्यार व आशीर्वाद दिया है, उसके लिए वे सदा लोगों के ऋणी रहेंगे। उन्होंने पूर्व विधायक पर कहा कि गुहला की जनता ने पूर्व विधायक को पूरी तरह से नकार दिया है।
विज्ञापन


ऐसे में वे मीडिया में खुद को विधायक बताना बंद करें। कहा कि अधिकारी भी जनता की ओर से नकारे जा चुके लोगों के दबाव में आना बंद कर ईमानदारी से काम करें। विधायक ने कहा कि सरकार की तरफ से उन्हें जो भी सुविधा मिलेगी वे सब सुविधाएं उनकी न होकर गुहला की जनता की होगी।

हंस ने कहा कि विकास के मामले में हलका गुहला की हालत बहुत खराब है। घग्गर पार के गांवों व बाढ़ की जद में आने वाले दर्जनों गांवों की सडक़ों की हालत इतनी खस्ता है कि उनके ऊपर से चलना मुश्किल होता है। विधायक ने कहा कि पिछले दस सालों में इस तरफ किसी भी जनप्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया। कहा कि गुहला हलका के विकास के लिए वे सरकार के समक्ष विशेष पैकेज देने की मांग रखेंगे। उधर, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनी।

ऐसे में प्रदेश में कांग्रेस को मिली हार के बाद उसके विधायक बौखलाए हुए हैं। उनके पास कहने को कुछ नहीं है। इस वजह से वे अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं। बाजीगर ने कहा कि पूरे गुहला हलके के लोग उनके अपने हैं और वे सभी से प्यार करते हैं। दूसरी ओर कुलवंत बाजीगर ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता के सभी तरह के काम बिना किसी रोकटोक के होंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं का बाजीगर ने किया धन्यवाद

सीवन। हलका गुहला से पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने सीवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने बैठक में चुनाव में दिए सहयोग के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। कहा कि भले ही वे चुनाव में हार गए हैं, लेकिन उन्होंने जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में कोई कमी नहीं आने दी है।
विज्ञापन


उनके दरवाजे हमेशा की तरह 24 घंटे जनता की सेवा के लिए खुले हैं और वे हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि उनका जनता के साथ अटूट रिश्ता है और वे अपने क्षेत्र की भलाई के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने 2014 में विधायक बनने के समय को याद करते हुए कहा कि उस दौरान उन्होंने क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य करवाए थे। आगे भी यह कार्य रुकने नहीं दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी की सहायता से उन्होंने हल्का गुहला में और भी अधिक विकास कार्य करवाने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया चलती रहेगी और जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती रहेंगी। पूर्व विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें