फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता की पालन करें राजनीतिक दल : डीसी

Mon, 20 May 2024 06:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। लोकसभा आम चुनाव के दौरान सभी राजनीतिक पार्टियां एवं उम्मीदवार आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालन करें। ये अपील जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी प्रशांत पंवार ने की है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान राजनैतिक पार्टियां व उनके प्रत्याशी यह ध्यान रखें कि चुनाव प्रचार में जाति, धर्म या समाज को बांटने का काम ना किया जाए। धार्मिक गतिविधियों का सहारा लेकर कोई भी प्रत्याशी अपना प्रचार ना करे।
विज्ञापन

इसके अलावा चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए कहीं भी किसी प्रकार के उपहार, नकदी या नशीले पदार्थों का प्रयोग ना किया जाए। वोट लेने के लिए किसी भी मतदाता को डराया या धमकाया ना जाए। किसी निजी भवन की दीवारों पर मकान मालिक की अनुमति के बिना झंडे, पंफलेट, पोस्टर आदि ना चिपकाए जाएं। इसमें संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्यवाही हो सकती है। दीवारों पर वॉल पेंटिंग का कार्य एआरओ या एसडीएम की बिना अनुमति के नहीं किया जाना चाहिए। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित किए गए स्थानों पर ही होर्डिंग, बैनर, पोस्टर लगाए जाने चाहिए और प्रशासन की ओर से चिन्हित स्थानों पर ही वॉल पेंटिंग की जा सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें