गुहला-चीका। वामसेफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश द्रविड़ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हरियाणा विधानसभा 2024 के चुनाव में दो राष्ट्रीय पार्टियों ने अन्य पिछड़े वर्ग की अनदेखी है।
उन्होंने कहा कि अनदेखी का शिकार हुए इन पिछड़े वर्गों को इस इस बात का आभास नहीं है कि राजनैतिक पार्टियां उन्हें हक देने की बजाए उनका केवल वोट लेने के लिए प्रयोग कर रही हैं।
पत्रकारों से बातचीत में द्रविड़ ने कहा कि अन्य पिछड़े वर्ग के लोग जहां क्रीमीलेयर को लेकर आंदोलन चलाते रहे लेकिन अज्ञानता के चलते राजनीतिक हिस्सेदार में अपने आपको शून्य कर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जहां पिछड़े वर्ग के लोगों को 19 टिकटें दी, वहीं कांग्रेस ने मात्र 18 टिकट दिए हैं।
उन्होंने कहा कि अन्य पिछड़े वर्गों से संबंध रखने वाली पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) ने इन वर्गों को 52 टिकटें देने का आश्वासन दिया था लेकिन अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों ने पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया में रुचि नहीं दिखाई। संवाद