फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला बोले- प्रकाश सिंह बादल व ओमप्रकाश चौटाला से मिलकर अजय चौटाला करेंगे फैसला

Wed, 11 Sep 2019 03:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
political news - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
पूर्व सांसद एवं जजपा के सीएम पद के उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पारिवारिक तौर पर वे एक हैं। राजनीतिक तौर पर हमने तो फैसला सरदार प्रकाश सिंह बादल और चौटाला साहब पर छोड़ दिया है। पता नहीं मीडिया को ज्यादा दिलचस्पी है कि घुमा-फिरा कर मुझे से ही पूछते हैं, जबकि रमेश दलाल को पत्र लिखकर उन्होंने सूचित कर दिया है कि राजनीतिक तौर पर फैसला डॉ. अजय सिंह चौटाला करेंगे। जो जेल से बाहर आकर प्रकाश सिंह बादल व ओमप्रकाश चौटाला साहब से मिलकर इसका निर्णय करेंगे।
विज्ञापन


हम यह स्पष्ट मानते हैं कि परिवार तौर पर हम एक हैं, लेकिन मीडिया शायद हमें बांटने का काम कर रही है। मैं आग्रह करुंगा कि उन लोगों से जो यह चीजें चला रहे हैं। वे स्पष्ट करें कि यह पारिवारिक है या फिर राजनीतिक हैं। दुष्यंत चौटाला कैथल में चंदाना गेट पर जनसभा को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने सवाल उठाया कि आज कोई यह क्यों नहीं देखता कि प्रदेश के हालात खराब है। अकेले गुड़गांव में युवाओं की कितनी नौकरियां जा रही हैं। हजारों लोग बेरोजगार हो रहे हैं। अपराध बढ़ रहा है। जिस प्रकार से पीएम की रैली में लाखों लोग आने की बात कही गई, लेकिन उसमें हजारों लोग भी न आना साबित करता है कि भाजपा से लोगों का मोह भंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि लोग परिवर्तन के तहत जजपा के साथ जुड़ रहे हैैं।
विज्ञापन


अशोक अरोड़ा द्वारा इनेलो छोड़ने के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यदि उन्होंने इस्तीफा दिया है तो यह दुखद बात है। जो इतने लंबे समय से जुड़े रहे। आज मोह भंग क्यों। जब उनके (दुष्यंत चौटाला) खिलाफ कार्रवाई हुई थी, उस समय वे इकलौते व्यक्ति थे, जिसने प्रयास किए थे। जिन लोगों ने उन्हें प्रताड़ित किया।

कहीं न कहीं अरोड़ा जी को भी प्रताड़ित करके बाहर जाने पर मजबूर कर दिया। बसपा द्वारा गठबंधन तोड़े जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जजपा ने 40 सीटें दी थीं। उन्होंने गठबंधन क्यों तोड़ा, यह तो मायावती जी ही बताएंगी। उन्होंने कहा कि 12 सितंबर को जजपा द्वारा पहली उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। जिसमें युवाओं को भी तवज्जो दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें