फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

विज्ञापन
पदाधिकारी। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर राफेल मामले को लेकर झूठा ब्यान फैलाने और प्रधानमंत्री को अमर्यादित शब्द कहने का आरोप लगाकर भाजपाइयों ने शहर में प्रदर्शन कर पुतला फूंका। प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से मांग की कि उक्त बयानों के लिए वे देश की जनता से माफी मांगें। साथ ही उन्हें चेताया कि अगर वे भविष्य में इस प्रकार का कोई ब्यान देते हैं तो भाजपा द्वारा फिर सड़क पर उतरकर लोगों को उनके खिलाफ जागरूक किया जाएगा। प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा के कैथल विधायक लीला राम, राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के पुत्र तुषार ढांडा व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने की।
विज्ञापन

जवाहर पार्क में दिया धरना: प्रदर्शन से पूर्व सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी जवाहर पार्क में एकत्रित हुए और वहां पर धरना दिया। वहां से कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर के मुख्य पिहोवा चौक पर पहुंचे और पुतला दहन किया। विधायक लीलाराम और भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि राहुल गांधी ने न्यायालय के फैसले के बाद भी प्रधानमंत्री को बदनाम करने की कोशिश की है। इससे पार्टी ने फैसला किया कि हर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस का विरोध किया जाएगा। उसी के तहत पुतला फूंका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पर कहे गए चौकीदार चोर है बयान के लिए राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। सत्ता में भाजपा की सरकार होने के बावजूद प्रदर्शन करने के बारे में उन्होंने कहा कि ये प्रदर्शन नहीं बल्कि जनता को जागरूक करने के लिए कार्य किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने इस मसले को लेकर संसद तक की कार्रवाई को बाधित किया है।
भविष्य में गलत बयान दिया तो करेंगे विरोध: लीला राम व तुषार ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री की चौकीदार कहने वाले बयान सही है। चौकीदार पूरी तरह से अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। प्रदर्शन में पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी, निगरानी समिति अध्यक्ष रवि तारांवाली, जिला परिषद के उपाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, जिला महामंत्री संजय भारद्वाज, हरदीप आंधली, राजेंद्र शर्मा स्लेटी, सुरेश गर्ग नौच, ईशम सिंह, कृष्ण ढुल, सुरेश क्योडक़, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं पार्षद ज्योति सैनी, सुशीला शर्मा, संगीता, उषा मचल व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें