फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी दौरे कर जनता का पैसा बर्बाद कर रहे सीएम : सुरजेवाला

Mon, 25 Jan 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता व कैथल के विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सीएम मनोहर लाल खट्टर के विदेशी दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस दौरे से हरियाणा को कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है, सिर्फ प्रदेश की जनता की कमाई को सैर-सपाटे में बर्बाद किया जा रहा है।
विज्ञापन


बिजली की दरों में वृद्धि कर प्रदेश सरकार ने जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। अगर यही हालत रही तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। सुरजेवाला रविवार को कुरुक्षेत्र रोड स्थित किसान भवन में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में विकास व रोजगार का पहिया रुक चुका है। डेढ़ वर्ष बीतने के बाद भी प्रदेश में कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं आया है।  सरकार की नाकामी का ही सबूत है कि आज कर्मचारी, व्यापारी, मजदूर, किसान और आमजन अपने हक के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा समर्पित उम्मीदवारों को बाहर का रास्ता दिखाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों पर मुहर लगाई है। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मात्र घोषणाएं और बड़ी-बड़ी बातें करने तक ही सीमित हैं। कुछ करने में विश्वास नहीं रखते हैं। अरुणाचल प्रदेश में आज केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रपति शासन घोषित किए जाने के फैसले पर सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस इसकी घोर निंदा करती है। यह कदम केंद्र सरकार का तुगलकी फरमान है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अरुणाचल सरकार को तोड़ने की साजिश रची है और विधायकों की खरीद-फरोख्त करने में कामयाब न होने पर आननफानन में लोकतंत्र का गला घोंटकर एक साजिश के तहत मोदी सरकार ने अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की है।

इस मौके पर उनके साथ सुदीप सुरजेवाला, पार्षद सुरेंद्र रांझा, रामचंद्र जडौला, रामनिवास मित्तल, नाथा राम मलिक खुराना, रोशन लाल पाड़ला, शमशेर सिंह फौजी, सत्यवान शेरगढ़, अधिवक्ता सुरेश नौच, अमित कौशिक, मोहनलाल शर्मा क्योड़क, कपिल बंसल, राजेश जागलान, जरनैल मालखेड़ी, राकेश खानपुर, डा. श्याम साहनी, सोनू सेठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें