कैथल। एक युवक ने पुलिसकर्मी के बेटे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महादेव कॉलोनी निवासी लव मिगलानी की शिकायत के आधार पर पुलिस क्वार्टर थाना सदर निवासी आशु के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लव मिगलानी ने शिकायत में बताया कि वह व्यापार करता है। 11 सितंबर की शाम साढ़े आठ बजे वह पैदल सीवन गेट कैथल से घर आ रहा था। जब वह आंबेडकर चौक कैथल पहुंचा तो उसके पीछे से एक मोटरसाइकिल सवार आ रहा था। मोटरसाइकिल से वह भिड़ गया तो दोनों में बहस हो गई। आरोप लगाया कि आरोपी बाइक सवार ने शराब पी रखी थी। उसने गुस्से में मोटरसाइकिल का टायर उसके ऊपर चढ़ा दिया। फिर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी।
इस बीच तमाम लोग आ गए तो आरोपी मौका देकर चंपत हो गया। लव ने बतायाकि उसकी जेब में 45 हजार रुपये थे। इस झगड़े में वह भी गायब हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी दे गया। बाद में पता चला कि मारपीट करने वाले आरोपी आशु पुलिस कर्मचारी का लड़का है। उसके दोस्तों ने उसको सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।