फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों का पुलिस ने तीसरी बार लिया रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। डेरों पर लूटपाट करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय से दो दिन का फिर से रिमांड दोबारा से लिया है। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि सात सितंबर को सीआईए-1 पुलिस ने जिला पटियाला के भादसों निवासी आरोपी करोड़ा राम, नसीब, लाडी व अंबाला के ऋषि नगर शहजादपुर निवासी मंगा, सावर व विनोद उर्फ मनोज को गिरफ्तार किया था। आठ सितंबर को सभी आरोपी न्यायालय में पेश किए गए थे, जहां से आरोपियों का पांच दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद सभी आरोपी 13 सितंबर को न्यायालय में पेश किए गए थे। मामले की और तह तक जाने के लिए आरोपियों का दोबारा न्यायालय से चार दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। एसपी ने बताया कि रिमांड अवधि दौरान पुलिस ने अन्य आरोपियों के बारे पता किया गया तथा आरोपियों के कब्जे से कठवाड डेरा लूटपाट की वारदात की नकदी, तीन सोने की अंगूठी व तीन पुलिस वर्दी तथा वारदात में प्रयोग वाहन तीन बाइक बरामद की है। इसके अलावा आरोपियों से लूट की नकदी से प्राप्त की गई संपत्ति दो फ्रिज, पांच एलईडी टीवी, एक एसी, एक पंखा, दो गैस सिलिंडर, दो कपड़े धोने की मशीन, नौ अंगूठी, एक कूलर, एक गीजर, एक वोल्टेज, नौ अंगूठी सोना, एक चूड़ी सोना, एक जोडी बाली, एक चांदी का छतर, चार चांदी के सिक्के पुलिस ने कब्जा में लिए है।
एसपी ने बताया कि रिमांड अवधि खत्म होने उपरांत सभी छह आरोपी शनिवार को न्यायालय में पेश किए गए। जहां से क्योडक पुलिस चौकी टीम ने डेरा नौच में हुई लूटपाट की जांच के लिए सभी आरोपियों का न्यायालय से दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। विदित रहे कि तीन सितंबर की सुबह दो बजे के आसपास छह से सात अज्ञात व्यक्तियों ने डेरा में घुस कर लाठी डंडों से महंत व उसके शिष्यों पर हमला करके लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। जिस बारे थाना सदर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें