फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए लोगों को शांति पूर्वक मतदान का संदेश देने के लिए राजौंद के कई गांवों में मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला। राजौंद थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि लोगों को निर्भीक होकर स्वेच्छानुसार बढ़ चढ़ कर मतदान करने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजौंद खंड के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन व सुरक्षा बलों की ओर से फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। चुनाव को लेकर मतदाताओं से अपील कि हैकी वह निर्भीक होकर अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करे। फ्लैग मार्च निकालते हुए लोगों को निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करने का विश्वास दिलाया तथा शांतिपूर्वक मतदान करवाने में सहयोग करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को संदेश दिया गया कि किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था व शांति भंग करने की किसी सूरत में इजाजत नहीं दी जाएगी। सभी अपने मत का प्रयोग जरूर करें। किसी के बहकावे व दबाव में आकर अपने मत का प्रयोग न करें। है। यह फ्लैग मार्च पुलिस व सीआरपीएफ के सहयोग से लोगों को जागरूक करने के लिए निकाला गया।
विज्ञापन





राजौंद। राजकीय महाविद्यालय में भारत चुनाव आयोग के दिशा निर्देश अनुसार यूथ वोटर कमेटी के तत्वाधान में एक एक्सटेंशन लेक्चरर करवाया गया। मुख्य वक्ता के रूप में रमेश कुमार सहायक प्रोफेसर,राजनीति विज्ञान राजकीय महिला महाविद्यालय पिल्लु खेड़ा ने शिरकत की। एक्सटेंशन लेक्चर का विषय मतदान व्यवहार रहा। मंच का संचालन रविंद्र कुमार द्वारा किया गया।
रमेश कुमार ने बताया कि जब एक मतदाता अपने मत का प्रयोग करता है तो वह बहुत सारी चीजों से प्रभावित होता है जैसे करीशमयी नेतृत्व ,मीडिया,महिला सुरक्षा व शिक्षा और ज्वलंत मुद्दे होते हैं। जिनसे प्रभावित होकर ही एक मतदाता अपनी मत का प्रयोग करता है। उन्होंने कहा है कि हमें अपने मत का प्रयोग सह विवेक से करना चाहिए। किसी बहकावे में नहीं आना चाहिए। महाविद्यालय प्राचार्य राममेहर सिंह की ओर से वोट फॉर थैंक्स किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में टीचिंग स्टाफ दीपक कुमार, विक्रम, सुदेश व नॉन टीचिंग स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन




फोटो कैप्शन 03 राजौंद 04 में कार्यक्रम में भाग लेते हुए विद्यार्थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें