फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों की तलाश में कैथल, कुरुक्षेत्र करनाल एरिया को खंगाल रही पुलिस

Mon, 28 Nov 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
बरामद पुलिस वर्दी की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आतंकियों की दो-दो गाड़ियों के कैथल में मिलने के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है। बताया जा रहा है कि पुलिस को आशंका है कि कहीं आतंकी कैथल, कुरुक्षेत्र या करनाल में ही ना छिपे हों। गांव सोलू माजरा से मिली गाड़ी और उसमें से बरामद हुए सामान के बाद कैथल ही नहीं करनाल व कुरुक्षेत्र पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। यह भी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि वे सोलू माजरा में यह गाड़ी छोड़कर दूसरी गाड़ी से फरार हुए हैं। क्योंकि इस एरिया से कुरुक्षेत्र, करनाल एवं पिहोवा की ओर निकलने के रास्ते हैं। वहीं सोलू माजरा के निकट ही रेलवे स्टेशन होने के कारण यह भी आशंका जताई जा रही है कि कहीं आतंकी रेल के माध्यम से फरार तो नहीं हुए।
विज्ञापन


गांव सोलू माजरा कैथल-कुरुक्षेत्र मार्ग पर स्थित है। इस गांव के निकट जहां रेलवे स्टेशन है। वहीं ढांड से कैथल के अलावा कुरुक्षेत्र, पिहोवा एवं करनाल की ओर मार्ग जाता है। पुलिस इस एरिया को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है। वहीं दिन में यहां से निकली गाड़ियों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस इस एरिया में सीसीटीवी कैमरे तलाश रही है। ताकि आतंकियों के बारे में कोई सुबूत जुटाया जा सके।

आईजी करनाल रेंज रात्रि दस बजे तक भी कुरुक्षेत्र व कैथल के एसपी के साथ बैठक करते रहे। अधिकारियों ने किसी बात का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन ये संभावनाएं जरूर हैं कि पुलिस किसी बड़े ऑपरेशन की तैयारी में जुटी हुई है। वहीं रात भर पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। आला अधिकारी भी रात को सड़कों पर नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें