कैथल। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में महिला थाना की पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यशाला आयोजित की। इसमें एसएचओ रेखा रानी ने डायल 112, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस और पुलिस विभाग की ओर से चलाई गई विभिन्न एप की भी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने छात्रों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। ड्राइविंग लाइसेंस, जरूरी कागजात, हेलमेट आदि को आवश्यक बताया और छात्र-छात्राओं को नैतिक मूल्यों की भी जानकारी दी। प्रधानाचार्या प्रीति शर्मा ने आश्वासन दिया कि विद्यार्थी नियमों के पालन का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक समिति के चेयरमैन अश्विनी शोरेवाला, प्रधान सरल शांत मंगल व प्रबंधक समिति आदि उपस्थित रहे। संवाद