कफ्र्यू में बाहर मिले लोग तो पुलिस ने बनाया मुर्गा कई लोग पहले दिन कफ्र्यू का करते हुए पाए गए उल्लंघन, सांय सात बजे के बाद बाहर टहलते दिखे लोग डीसी ने जारी किए सख्त कार्रवाई के आदेश फोटो संख्या-6 व 7 संवाद न्यूज एजेंसी कैथल। प्रशासन द्वारा कोरोना संकट के बीच सांय सात बजे से सुबह सात बजे तक लगाए गए कफ्र्यू के बीच पहले दिन रात को सडक़ पर घूमते मिले युवाओं को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा। पुलिस ने लोगों व सडक़ पर मिले युवाओं को मुर्गा बनाया और व्यर्थ में बाहर ना घूमने की शपथ दिलवाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया। स्वयं डीसी व एसपी ने भी कफ्र्यू के बीच अनावश्यक बाहर निकलने वालों पर सख्त कार्रवाई का संदेश दिया है। सोमवार को जिले में सांय सात बजे से सुबह सात बजे तक कफ्र्यू के आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद सांय सात बजे से पहले अधिकतर लोग अपने घरों में चले गए। लेकिन देर सांय पुलिस ने कफ्र्यू के पालन की जांच में कई जगहों पर लोगों को सडक़ पर देखा तो उनसे पूछताछ की। जिसमें अनावश्यक तौर पर सडक़ पर घूम रहे, बाइक पर घूम रहे लोगों को रोका। करनाल रोड व आस-पास के एरिया में मुर्गा बनाया और शपथ दिलवाई कि भविष्य में अनावश्यक तौर पर बाहर नहीं निकलेंगे। रात भर पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखे। डीसी एसपी ने किया शहर का दौरा फोटो संख्या-5 कैथल। डीसी सुजान सिंह एवं एसपी शशांक कुमार सावन ने शनिवार सायं शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया और अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को समझाकर घरों में रहने का आह्वïान किया। डीसी सुजान सिंह व एसपी शशांक सावन सबसे पहले करनाल रोड का दौरा करते हुए पिहोवा चौक पहुंचे। इसके बाद शहीद पार्क, कमेटी चौक, महर्षि वाल्मीकि चौक, माता गेेट, सीवन गेट, प्रताप गेट, खनौरी बाईपास, चंदाना गेट, भगत सिंह चौक, रेलवे गेट, छात्रावास रोड, जींद रोड बाईपास, सामान्य अस्पताल, करनाल रोड छोटू राम चौक आदि क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने मौके पर अनावश्यक रूप से घूम रही गाडिय़ों को रूकवाकर उन्हें मास्क डालने और समय से घर पहुंचने की हिदायतें दी। डॉक्टर ने लगाया पुलिस पर उठक-बैठक करने का आरोप:-दूसरी ओर नेहरु गार्डन कालोनी निवासी डा. विपुल शर्मा ने आरोप लगाया है कि वह अपने मामा के घर से रात को टिफिन में खाना लेकर अपने घर लौट रहा था तो बाइक पर सवार दो पुलिस कर्मियों ने उसे जाट स्कूल के पीछे रोक लिया। वह रुस से एमबीबीएस करके लौटा है। डा. विपुल ने बताया कि वह डॉक्टर है और खाना लेकर अपने घर जा रहा है। उसके पिता भी सरकारी डॉक्टर हैं, लेकिन पुलिस वालों ने उनकी एक न सुनी और उससे बीच सडक़ में उठक बैठक लगवाई। इस संबंध में सिविल लाईन थाना प्रभारी प्रहलाद राय ने कहा कि यह उनकी जानकारी में नहीं है। इस प्रकार की कोई शिाकयत भी नहीं आई है।