फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस को देख रजबाहा पटरी से कूदा हत्यारोपी, गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी को नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंची टीम। प्रवक्ता
विज्ञापन
कैथल। थाना ढांड क्षेत्र के गांव पबनावा में शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचते समय हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान गांव पबनावा निवासी कृष के रूप में हुई है। आरोपी को एंटी एक्सटॉर्शन सेल की ओर से 152 डी ढांड से कौल क्षेत्र से काबू किया गया। पुलिस से बचने के लिए भागते समय 152 डी के पास रजबाहा की पटरी से कूदने पर आरोपी के पैर में चोट आई है। एंटी एक्सटॉर्शन सेल के एसआई जसबीर ने बताया कि गांव पबनावा निवासी लवीश की शिकायत के अनुसार 23 नवंबर को उनके परिवार में शादी समारोह था।
रात करीब 10 बजे शादी में डीजे पर नाचते समय उसके बड़े भाई तनिष का पैर गांव के ही नीरज के पैर पर लग गया। इस बात पर नीरज व उसके साथियों ने तनिष के साथ कहासुनी और झगड़ा शुरू कर दिया। शादी में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया।
विज्ञापन

घेरकर की थी हत्या : रास्ते में सुनारों वाले चौक के नजदीक आरोपियों ने तनिष को घेरकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान नीरज ने चाकू से तनिष पर कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण तनिष की मौत हो गई। इस बारे में थाना ढांड में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में पहले ही आरोपी नीरज निवासी पबनावा को काबू किया जा चुका है।

आरोपी को नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंची टीम। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें