कैथल। ऑपरेशन नाइट डोमिनेशन के तहत शनिवार की रात 10 बजे से रविवार सुबह चार बजे तक पुलिस सुरक्षा के दृष्टिगत सडक़ों पर रही। इस दौरान करीब 250 पुलिस कर्मचारी व अधिकारियों ने 68 सार्वजनिक स्थानों पर नाके लगाकर 1404 वाहनों की जांच की।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने होटल, धर्मशाला, बस स्टैंड आदि जगहों पर जांच भी की। 23 अजनबी व्यक्तियों के अजनबी पर्चे काटे गए। तंग गलियों में पुलिस ने पैदल गश्त की। प्रवक्ता ने बताया कि रात भर की चेकिंग में पुलिस ने 467 दोपहिया वाहन, 431 चौपहिया वाहन, 270 हल्के वाहन व 236 भारी वाहन जांचे। संवाद