फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस ने शराब के साथ लाहन किया बरामद

Fri, 25 Oct 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर 28.5 बोतल शराब व 100 लीटर लाहन बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना पूंडरी पुलिस ने गांव रमाणा-रमाणी निवासी वेदपाल के पशुबाड़े पर दबिश देकर शराब भट्ठी चलाकर शराब तैयार कर रहे आरोपी वेदपाल को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से चलती अवैध शराब भट्टी सहित 20.5 बोतल शराब, 100 लीटर लाहण व भट्टी चलाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए। दूसरे मामले में चौकी क्योड़क पुलिस ने गांव क्योड़क स्थित डीपीएस स्कूल के पास नाका लगाकर वाहनों की निगरानी शुरु की। कुछ समय बाद गांव ग्योंग की तरफ से पैदल आए संदिग्ध वेदपाल को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से आठ बोतल शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें