संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। गांव सोंगल में राजौंद पुलिस ने 150 लीटर लाहन सहित एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस द्वारा शराब का धंधा करने वाले अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए 150 लीटर लाहन बरामद किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना राजौंद पुलिस के एचसी आशीष व एचसी बिंटू की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर गांव सोंगल निवासी दयानन्द के खेत में बने कोठा पर दबिश देकर संदिग्ध दयानन्द को काबू किया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक ड्रम में 150 लीटर लाहन बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके नियमानुसार आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।