फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ढाबों पर पुलिस का छापा अवैध रूप से शराब परोसने वालों में मची अफरातफरी

Sun, 03 May 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
हाईवे पर मौजूद होटल की जांच करते थाना प्रभारी सुभाष चंद्र व पुलिस टीम
विज्ञापन
कलायत। कलायत पुलिस ने शुक्रवार देर शाम नेशनल हाईवे पर स्थित ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने औचक दबिश दी, जिससे अवैध रूप से शराब परोसने वाले संचालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही कई लोग मौके से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। जांच के दौरान कई ढाबों और होटलों के पीछे गुप्त रूप से शराब परोसने के पुख्ता सबूत मिले।

छापेमारी के दौरान नशे की हालत में मिले कई युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ ढाबा संचालक नियमों की अनदेखी कर खान-पान की आड़ में अवैध अहाते चला रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल क्षेत्र के सामाजिक माहौल को प्रभावित कर रही हैं, बल्कि सड़क हादसों की वजह भी बन रही हैं। पुलिस ने मौके से कुछ संदिग्ध सामान भी बरामद किया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।







संचालकों को सख्त चेतावनी

कार्रवाई के अंत में थाना प्रभारी ने होटल और ढाबा संचालकों को कड़ा अल्टीमेटम दिया कि भविष्य में यदि किसी भी परिसर में ग्राहक शराब पीते पाए गए तो संबंधित संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा और उनके प्रतिष्ठान को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें