फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस का होटल में छापा, तीन महिलाएं और दो युवक गिरफ्तार

Tue, 11 Nov 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। करनाल रोड स्थित होटल फाइव स्टार में सोमवार को पुलिस ने छापा मारकर संदिग्ध हालात में तीन महिलाओं और दो युवकों को काबू किया। पुलिस ने होटल मालिक डिंपल, निवासी डिफेंस कॉलोनी, को भी हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी बीरभान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि होटल फाइव स्टार में वेश्यावृति चल रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित की गई, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। जब टीम ने होटल में छापा मारा तो अंदर बने केबिनों से तीन महिलाएं और दो युवक संदिग्ध हालात में मिले। सभी को मौके से काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि पकड़ी गई महिलाएं पूंडरी में किराये के मकान में रहती थीं और गलत काम के लिए होटल में आती थीं। बताया गया कि इस कार्य से मिलने वाली रकम में आधा हिस्सा होटल मालिक लेता था और बाकी महिलाएं आपस में बांट लेती थीं। पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें