फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की दबिश, 200 जवानों ने चलाया सर्च अभियान

विज्ञापन
जांच अ​भियान चलाते हुए पुलिस टीम। प्रवक्ता
विज्ञापन
कैथल। नशा मुक्त जिला अभियान के तहत कैथल पुलिस ने वीरवार को नशा और अवैध शराब तस्करों के खिलाफ सघन जांच एवं सर्च अभियान चलाया। करीब 200 पुलिस कर्मचारियों की टीमों ने गांव कल्लर माजरा, डेरा गरजा सिंह, डेरा राय सिंह के अलावा ढांड रोड, बस स्टैंड और कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पीछे बनी झोपड़ियों में व्यक्तियों और स्थानों की जांच की।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह, सीआईए गुहला प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार और एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी प्रदीप कुमार की टीमों ने डेरा गरजा सिंह व कल्लर माजरा में सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने स्थानों की जांच करने के साथ वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। थाना सीवन की टीम ने डेरा राय सिंह में तलाशी ली। वहीं थाना सिविल लाइन की टीम ने ढांड रोड, बस स्टैंड और कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पीछे झोपड़ियों में सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने लोगों से नशे व अवैध शराब की तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें