फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर गाड़ी के शीशे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को गांव चुहड़ माजरा के पास पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट व सरकारी वाहन के शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। मामले में ढांड पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल सतपाल ने बताया कि वह शुक्रवार रात्रि गांव कौल से चुहड़माजरा की ओर गश्त कर रहे थे। इस दौरान चार-पांच युवक हाथों में डंडे लिए आए। पुलिस ने उन्हें कोरोना की गाइडलाइन के बारे में बताने का प्रयास किया। युवकों ने कहा कि हम तो अपने घर के सामने खड़े हैं, आप कैसे रोक सकते हैं। इसके बाद आरोपियों पुलिस के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी कौल निवासी जयपाल ने पुलिस पर डंडों से वार किया। इसके बाद अन्य युवकों ने गाड़ी के शीशे भी तोड़े। इसके पास आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने करीब आधा दर्जन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी जयपाल सहित 4 अन्य युवकों के खिलाफ मारपीट अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें