फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस अधिकारियों ने बलिदानियों के घर पहुंचकर परिजनों से की मुलाकात

विज्ञापन
शहीदों के परिवार से मिलते हुए डीएसपी वीरभान। प्रवक्ता
विज्ञापन
कैथल। पुलिस शहीदी स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस विभाग की ओर से 21 से 31 अक्तूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में डीएसपी और थाना प्रबंधकों ने जिले के छह पुलिस बलिदानियों के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि विभाग उनकी हरसंभव सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि पुलिस शहीदी दिवस हर साल 21 अक्तूबर को मनाया जाता है। इसके तहत पुलिस विभाग की ओर से 31 अक्तूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। डीएसपी बीरभान, डीएसपी सुशील प्रकाश, डीएसपी हरदीप सिंह और विभिन्न थाना प्रबंधकों ने शहीदों के घर पहुंचकर उनके परिवारों से मुलाकात की। इनमें गांव हाबड़ी निवासी शहीद सिपाही गुलजार सिंह, गांव हरिगढ़ किंगन निवासी शहीद कृपाल सिंह, गांव जाजनपुर निवासी शहीद सिपाही राम सिंह, कैथल की नानक पुरी कॉलोनी, खुराना रोड निवासी शहीद ईएचसी विजय कुमार, रजनी कॉलोनी निवासी शहीद एसपीओ दलबीर और गांव क्योड़क निवासी शहीद उपनिरीक्षक रवि के परिजन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें