फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस अधिकारियों ने आपराधिक गतिविधियां रोकने पर की चर्चा

Tue, 24 Sep 2024 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। विधानसभा चुनाव के संदर्भ में डीएसपी गुहला कुलदीप बैनीवाल की अगुवाई में सोमवार को थाना चीका में कैथल और पंजाब पुलिस व क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों के साथ इंटर स्टेट तालमेल बैठक की। इसमें हरियाणा सीमा से लगने वाले पंजाब के जिलों के पुलिस अधिकारियों ने आपराधिक गतिविधियों को रोकने पर चर्चा की।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान बैठक में नशा तस्करी, शराब तस्करी, अवैध खनन और अन्य आपराधिक गतिविधियों को रोकने और विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए रोडमैप तैयार किया। हरियाणा व पंजाब पुलिस ने अंतरराज्यीय आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए आपस में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बैठक में वांछित और उद्घोषित अपराधी, नशा तस्करों, शराब तस्करों, गैर सामाजिक तत्वों की सूची भी दोनों राज्यों की पुलिस ने आपस में आदान-प्रदान की है, ताकि सीमांत क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई में बेहतर समन्वय बनाया जा सके।
विज्ञापन


बैठक दौरान पंजाब पुलिस से डीएसपी समाना नेहा अग्रवाल तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी, एसएचओ थाना गुहला, चीका, सीवन, चौकी प्रभारी भागल, रामथली मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें