कैथल। पुलिस विभाग में तैनात एक कर्मचारी ने ड्यूटी के साथ ईमानदारी की मिसाल पेश की। उन्होंने लेडीज पर्स लौटकर महिला को खुशी दी।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि पुलिस लाइन कैथल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राममेहर सोमवार दोपहर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में अपने पोते को छोड़ने आए थे। इसी दौरान उन्हें गेट के बाहर लेडिज पर्स मिला। उसमें आवश्यक दस्तावेजों के साथ रुपये भी थे। राममेहर ने पर्स खोलकर उसमें मौजूद पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच की और तत्काल उसमें लिखे संपर्क नंबर पर फोन किया। जांच में पर्स माता गेट, कैथल निवासी नितिन की पत्नी का पाया गया।
इसके बाद राममेहर ने नितिन और उनकी पत्नी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुलाया और पर्स में रखी नकदी व सभी दस्तावेज सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द कर दिए। नितिन ने बताया कि वह
अपनी पत्नी के साथ स्कूल से बच्चे को लेने आए थे, जहां उनकी पत्नी का पर्स गिर गया था। पर्स वापस मिलने पर नितिन और उनकी पत्नी ने पुलिस कर्मचारी राममेहर की ईमानदारी प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।