फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

विज्ञापन
तलाशी अभियान चलाती कलायत पुलिस। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कलायत। जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। वीरवार सुबह थाना कलायत पुलिस ने संदिग्ध नशा व शराब तस्करों के ठिकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व एसएचओ पीएसआई अमन ने किया। एसआई विक्रम सिंह की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों की जांच की।
विज्ञापन

पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों के घरों और अन्य ठिकानों की जांच कर यह सुनिश्चित किया कि कहीं मादक पदार्थ या अवैध शराब छिपाकर तो नहीं रखी गई है। अभियान के दौरान लोगों को चेतावनी दी गई कि नशीले पदार्थों और अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई कि नशा तस्करों और आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें और सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ ठोस कार्रवाई कर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों की भी जांच की जा रही है और दोषियों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैथल पुलिस का लक्ष्य जिले को नशा मुक्त बनाना है और ऐसे अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।

तलाशी अभियान चलाती कलायत पुलिस। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें