फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चौराहों पर पुलिस की नजर, खंगाल रही वाहन

Thu, 02 Apr 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार कलायत पुलिस शहर के प्रमुख चौराहों और राजमार्गों पर विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच कर रही है। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है, वहीं दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की सख्त हिदायत दी जा रही है।

थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम न केवल संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रख रही है, बल्कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्ती बरत रही है।
विज्ञापन


बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और अधूरे दस्तावेजों के साथ वाहन चलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी जा रही है। मंगलवार रात को भी ड्रंक एंड ड्राइव की जांच के लिए पुलिस टीमें हाईवे और मुख्य मार्गों पर मुस्तैद रहीं।

इस दौरान देर रात घूमने वाले युवकों को समझाइश देकर घर भेजा गया। साथ ही आमजन से अपील की गई कि यात्रा के दौरान अपने पहचान पत्र और वाहन के वैध दस्तावेज हमेशा साथ रखें।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भविष्य में भी इस तरह के आकस्मिक चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें